फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में 89 हजार पदों के लिए 1.5 करोड़ अभ्यर्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन

Wed, 14 Mar 2018 06:00 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की तरफ से पिछले महीने 89 हजार पदों पर नौकरी के लिए दिए विज्ञापन के बाद करीब 1.5 करोड़ अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड के पास ऑनलाइन करीब 1.5 करोड़ उम्मीदवारों ने प्राइमरी रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। 89 हजार में से 26502 रिक्तियां ग्रुप सी और 62907 रिक्तियां ग्रुप डी पदों के लिए हैं। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘प्राइमरी रजिस्ट्रेशन में उम्मीदवार अपना नाम और पता दर्ज कराता है। आवेदन के अगले चरण में अन्य विवरण के साथ फीस का भुगतान करना होता है।’ रेलवे भर्ती बोर्ड इन पदों के लिए संभवत: अप्रैल और मई 2018 में परीक्षाएं आयोजित कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें