फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना इंजन वाली ट्रेन को ट्रैक पर उतारने की तैयारी में जुटा रेलवे

Tue, 04 Dec 2018 04:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
train without engine
विज्ञापन

बिना इंजन वाली ट्रेन की रफ्तार समेत अन्य परीक्षण के बाद रेलवे अब इसे ट्रैक पर उतारने की तैयारियों में जुट गया है। रेलवे सेफ्टी कमिश्नर से हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन-18 को इस महीने आम लोगों के लिए शुरू किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक 15 दिसंबर या 25 दिसंबर को इसे ट्रैक पर उतारा जा सकता है।  

विज्ञापन


इसके साथ ही रेलवे ट्रेन के रूट तय कर रहा है। रेलवे पहले ही दिल्ली-भोपाल के बीच इसे चलाने की बात कही थी। अब दिल्ली-वाराणसी के बीच भी इसे चलाने की चर्चा है। उल्लेखनीय है कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। ऐसे में रेल मंत्रालय का यह आम लोगों के साथ प्रधानमंत्री को भी तोहफा होगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हम एक सप्ताह में परीक्षण खत्म होने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके बाद हम सीआरएस का मंजूरी लेंगे। यह ट्रेन यूं तो ट्रायल के दौरान 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। लेकिन स्टॉपेज के साथ इसकी औसत गति 144.44 किलोमीटर प्रतिघंटा आंकी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें