प्रीमियम ट्रेनों की तरह रेलवे ने मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी टिकट बुकिंग के दौरान ही यात्रियों का खाना भी बुक करने की योजना तैयार कर रहा है। ऑनलाइन व टिकट काउंटर से टिकट की बुकिंग कराते वक्त आप अपनी पसंद का खाना बुक कर सकेंगे।
रेलवे की योजना है कि यात्रा टिकट बुक कराते वक्त ही यात्री अपनी पसंद का खाना भी बुक कर लें। प्रीमियम ट्रेन की तरह ही खाने की बुकिंग को वैकल्पिक रखा जाए। यानी अगर कोई यात्री ट्रेन का खाना नहीं पसंद करता है तो उससे खाने का पैसा टिकट के साथ नहीं वसूला जाए।
ट्रेनों में खाने की मिल रही लगातार शिकायतों के बाद रेलवे कई तरह की योजना तैयार कर रहा है। टिकट खिड़की से लिए जाने वाले यात्रा टिकट फार्म पर भी यह विकल्प दिया जाएगा। खाना लेने वालों से अतिरिक्त शुल्क टिकट के साथ ही ले लिया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य यह होगा कि चलती ट्रेन में पेंट्री वाले यात्रियों से खाने का अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूल सकेंगे। हालांकि रेलवे अब ट्रेनों में प्वाइंट ऑफ सेल मशीन भी दे रहा है, जिससे यात्री उचित दर पर ही खाने को खरीद सकेंगे।