फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजिल पर अब जल्द पहुंचेंगे यात्री, रेलवे ने बढ़ाई 600 ट्रेनों की स्पीड

Sat, 04 Nov 2017 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने 1 नवंबर से 600 ट्रेनों की गति बढ़ा दी है। हालांकि करीब 250 ट्रेन की समय सीमा में कटौती करके इन ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। जिन ट्रेनों की समय सीमा बढ़ाई गई है उन्हें 5 मिनट से लेकर 1 घंटा 10 मिनट तक की देरी से चलाया जा रहा है।  
विज्ञापन


हैरान करने वाली बात यह है कि जिन ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा है उसकी जानकारी यात्रियों को नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, रमेशस्वरम-फैजाबाद एक्सप्रेस की 2,900 किलोमीटर की दूरी को कवर करने में अब 50 मिनट ज्यादा लग रहा है। 

चेन्नई-थंजावुर उज्हावन एक्सप्रेस को 25 मिनट धीमा किया गया है। जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) - गोरखपुर 1 घंटा 15 मिनट की देरी से पहुंच रही है। वहीं कोलकाता-पटना एक्सप्रेस (13131) 20 मिनट धीमा किया गया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः ट्रेन चालक की लापरवाही, रेड सिग्नल पर चला दी भठिंडा एक्सप्रेस, पटरी से उतरा इंजन

ट्रेनों की गति धीमी करने के बाद  गुवाहाटी-नहरलागुन शताब्दी एक्सप्रेस और सिकंदराबाद-यशवंतपुर गरीब रथ की औसत गति 55 किमी तक रह गई है। अभी तक रेलवे इन ट्रेनों की टिकटों पर यात्रियों से सुपरफास्ट सरचार्ज लिया करती थी, अब देखना होगा कि रेलवे कब इसे हटाती है।  

दक्षिण रेलवे के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिन 20 ट्रेनों की गति बढ़ाई है उनमें से 13 ट्रेनें अपने गंतव्य स्थल पर 5 मिनट पहले और बाकि 7 ट्रेनें 10 से 25 मिनट पहले पहुंचेंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें