केरल में एक सीपीएम नेता को रोड रेज के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंटोनियो नाम के उस शख्स पर आरोप है कि उसने एक प्रेग्नेंट महिला के पेट पर लात मारी थी और एक पुलिसवाले पर भी हमला किया था। उसने पुलिसवालों को धमकी भी दी थी। इस घटना को कोल्लम जिले का बताया जा रहा है।
अस्पतालों के मुद्दे पर CPM और यूपी CM में शुरू हुई ट्विटर जंग, ट्रोल हुए योगी
अंटोनियो जो कि पंचायत सदस्य है उसने यह हमला नशे की हालत में किया था। बताया गया है कि महिला अपने पति के साथ कार से हॉस्पिटल जा रही थी। तब ही रास्ते में अंटोनियो की गाड़ी उनकी गाड़ी से टकराई जिसके बाद लड़ाई शुरू हुई। इसी के बीच अंटोनियो ने कथित रूप से महिला को गाड़ी से निकालकर उसके पेट पर लात मारी।
अंटोनियो को जब थाने लाया गया तो उसने पुलिसवालों को भी गंदी गालियां दी थीं। मनोरमा ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, वह कह रहा था कि पुलिसवाले उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते क्योंकि राज्य में उसकी पार्टी की सरकार है।
Kerala: CPM leader Antonio arrested for allegedly attacking a pregnant woman and a policeman in Kollam in a road rage incident— ANI (@ANI) November 4, 2017