फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Namma Metro Fare: 'बंगलूरू मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी के लिए कर्नाटक सरकार जिम्मेदार', रेल मंत्री का पलटवार

Sat, 15 Feb 2025 07:52 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Namma Metro Fare: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में मेट्रो रेल के किराए में बढ़ोत्तरी को लेकर मचे बवाल के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि, 'राज्य सरकार को हर मेट्रो परियोजना के लिए अहम फैसले लेने की प्रक्रिया में होना चाहिए। इसलिए कृपया यह सवाल राज्य के मुख्यमंत्री से पूछें।'
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू में मेट्रो रेल के किराए में भारी बढ़ोत्तरी को लेकर जनता के आक्रोश के बीच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को राज्य सरकार पर दोष मढ़ते हुए कहा कि मेट्रो रेल के लिए किराया निर्धारण समिति दिल्ली में नहीं है। इस मामले में उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल के किराए में बढ़ोतरी के बारे में मुख्यमंत्री से पूछा जाना चाहिए, न कि केंद्र सरकार से सवाल किया जाए।
विज्ञापन


कृपया राज्य के मुख्यमंत्री से पूछें सवाल- वैष्णव
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, 'राज्य सरकार शहर की जमीनी हकीकत जानती है और उन्हें हर मेट्रो परियोजना के लिए अहम फैसले लेने की प्रक्रिया में होना चाहिए। इसलिए कृपया यह सवाल राज्य के मुख्यमंत्री से पूछें।' मूल्य निर्धारण प्रस्ताव राज्य सरकार की तरफ से तैयार किया जाना चाहिए। 

'पीक ऑवर' के दौरान किराए में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी
रेल मंत्री के अनुसार, मेट्रो रेल से जुड़ी हर चीज के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है और किराया बढ़ाए जाने के बारे में उनसे ही पूछा जाना चाहिए। एक हफ्ते पहले, बंगलूरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने परिचालन लागत में बढ़ोतरी और ऋण चुकाने की आवश्यकता का हवाला देते हुए शहर में मेट्रो की कीमतों को दोगुना करते हुए किराया बढ़ाने की घोषणा की थी। बीएमआरसीएल ने सवारी टैक्सी सेवाओं से सीख लेते हुए 'पीक ऑवर' के दौरान किराए में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की। 
विज्ञापन


मोदी सरकार ने बढ़ोतरी को रोकने का निर्देश दिया था- मोहन
आम जनता की तरफ से अपना गुस्सा जाहिर करने और राज्य सरकार को ज्ञापन देने के बाद, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीएमआरसीएल के प्रबंध निदेशक एम महेश्वर राव को उन विसंगतियों को दूर करने का निर्देश दिया, जहां कुछ खंडों में कीमतें दोगुनी हो गई हैं। यह बढ़ोतरी लागू नहीं की गई थी और बंगलूरू सेंट्रल के सांसद पीसी मोहन के अनुसार, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले महीने बीएमआरसीएल को प्रस्तावित बढ़ोतरी को रोकने का निर्देश दिया था। 29 जनवरी को 'एक्स' पर एक पोस्ट में, पीसी मोहन ने कहा, 'बीएमआरसीएल की तरफ से 1 फरवरी के लिए प्रस्तावित 45% मेट्रो किराया बढ़ोतरी को रोक दिया गया है। मोदी सरकार ने बीएमआरसीएल को कोई भी निर्णय लेने से पहले एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें