फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमंत्री पीयूष गोयल का दावा, एक साल में सभी मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग होंगी खत्म

Sun, 10 Sep 2017 02:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
नवनियुक्त रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि देश में सभी मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को खत्म करने के लक्ष्य को एक साल के भीतर हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


शुरुआत में इसे तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। आईआईएम-कलकत्ता के एक कार्यक्रम में रेलमंत्री ने कहा कि, रेलवे में सभी मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को तीन साल में खत्म करने का लक्ष्य रखा था लेकिन मैंने उन्हें कहा है कि हम इसे एक साल में क्यों नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कुर्सी संभालते ही एक्शन में रेल मंत्री पीयूष, बेहतर खान-पान को लेकर की मैराथन बैठक

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में करीब पांच हजार मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग हैं। इनसे कुल 30 से 35 फीसदी रेल दुघर्टनाएं होती हैं। इन्हें अगले एक साल में खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने रेल की पटरियों को मैनुअल रख-रखाव कम करने के लिए तकनीक के प्रयोग की वकालत की। रेल पटरियों के मैनुअल रख-रखाव में अधिक मैनपावर की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें