फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्री पीयूष गोयल की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती

Tue, 28 Nov 2017 08:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
पीयूष गोयल
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल की तबीयत सोमवार (27 नवंबर) को अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। खबरों के मुताबिक, पीयूष को अचानक से पेट दर्द होना शुरू हो गया था। हॉस्पिटल में भर्ती करवाने के बाद उनके सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेना से एलफिंस्टन पुल बनवाने के मुद्दे पर घिरी सरकार, विपक्ष हुआ हमलावर

पीयूष को रेलवे के कुछ सीनियर अधिकारियों से मिलना था, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करना था, लेकिन सभी कामों को टाल दिया गया। 

तबीयत बिगड़ने से पहले पीयूष एलफिंस्टिन रोड के रेलवे स्टेशन पर गए थे, वहां उन्होंने लोगों की परेशानी जानी थी। उन्होंने कुछ दूर तक ट्रेन में सफर भी किया था। बता दें कि वहां सितंबर में हादसा हो गया था जिसमें 22 लोगों की जान चली गई थी और 35 से ज्यादा जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें