मुंबई आतंकी हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद
अमेरिका के बाद फ्रांस भी मुंबई आतंकी हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद की रिहाई पर पाकिस्तान से नाखुश है। आतंकी सरगना हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा (जेयूडी) को अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंधित कर रखा है।
फ्रेंच राजनयिक सूत्रों का कहना है कि सईद की रिहाई पर पेरिस ने पाकिस्तान से अपनी गंभीर चिंता जताई है। पेरिस का कहना है कि सईद का संगठन एक आतंकी संगठन है। लिहाजा उसकी रिहाई से आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई कमजोर पड़ेगी।
पढ़ें- पाक ने हाफिज की रिहाई को ठहराया जायज, कहा- हमारी अदालत संविधान से चलती है, राजनीति से नहीं
उन्होंने कहा कि फ्रांस और भारत आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अपने कठोर प्रयासों को जारी रखेंगे और इस खतरे से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने की कोशिश लगातार जारी रखेंगे। यह 2018 की शुरुआत में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्यूएल मैक्रॉन की यात्रा का अहम पहलू होगा।
सनद रहे कि सईद की रिहाई पर भारत ने शुक्रवार को कठोर निंदा की थी। इसके बाद अमेरिका ने भी इस्लामाबाद को चेताते हुए सके परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। कई कट्टरपंथी सभाओं में भड़काऊ भाषण देने की वजह से सईद इस साल जनवरी से नजरबंद था। लेकिन अब उसकी रिहाई ने आतंक के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को कहीं न कहीं से कमजोर करने की पाकिस्तान की मंशा को उजागर करती है।