फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी संभालते ही एक्शन में रेल मंत्री पीयूष, बेहतर खान-पान को लेकर की मैराथन बैठक

Thu, 07 Sep 2017 05:44 AM IST
नवनीत शरण/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
कुर्सी संभालते ही रेल मंत्री पीयूष गोयल एक्शन में आ गए है। गोयल ना केवल सेफ्टी, बल्कि ट्रेनों में खान-पान की व्यवस्था भी बेहतर करने में जुट गए है। मंगलवार को जहां उन्होंने आरपीएफ के डीजी के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक की तो बुधवार को उन्होंने रेलवे बोर्ड में आईआरसीटीसी के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। 
विज्ञापन


गोयल की बैठक के बाद रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने भी शाम छह बजे के बाद आईआरसीटीसी के अधिकारियों को तलब कर लिया। जहां ट्रेनों में बेहतर खान-पान की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। लोहानी ने तो विमानों में मिलने वाले खाने की तर्ज पर आईआरसीटीसी को प्रयास करने के दिशा-निर्देश दिए।

पढ़ें- 'प्रभु' की ट्रेन को पार लगाने आए पीयूष गोयल का चंडीगढ़, अंबाला से खास कनेक्शन    

रेल मंत्री के साथ बैठक के बाद रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने कैटरिंग से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ शाम छह बजे बैठक बुला ली। बैठक में आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने खान-पान की व्यवस्था पर पूरा प्रजेंटशन दिया। लोहानी ने उनसे एयर इंडिया विमान में परोसे जाने वाले खाने की तर्ज पर ट्रेनों में भी खाना परोसे जाने का सुझाव दिया। बेस किचन की प्रगति के बारे में रिपोर्ट मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें