फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: रेल मंत्री बोले- कांग्रेस कर रही लोको पायलटों को गुमराह, मनोबल गिराने की कोशिश होगी नाकाम

Thu, 11 Jul 2024 05:13 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

Indian Railways: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लोको पायलटों के ड्यूटी घंटों की सावधानीपूर्वक निगरानी की जाती है। यात्राओं के बाद उन्हें आराम दिया जाता है। औसत ड्यूटी के घंटे निर्धारित घंटों के अंदर ही रखे जाते हैं।
विज्ञापन
अश्विनी वैष्णव - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर लोको पायलटों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा, लोको पायलट रेलवे परिवार के अहम सदस्य हैं और विपक्ष उन्हें हतोत्साहित करने के लिए बहुत सी गलत सूचनाएं फैला रहा है। उन्होंने कहा कि फर्जी खबरों से रेलवे परिवार का मनोबल गिराने की कोशिश नाकाम होगी। पूरा रेल परिवार देश की सेवा में एकजुट है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, लोको पायलटों के ड्यूटी घंटों की सावधानीपूर्वक निगरानी की जाती है। यात्राओं के बाद उन्हें आराम दिया जाता है। औसत ड्यूटी के घंटे निर्धारित घंटों के अंदर ही रखे जाते हैं। इस साल जून में ड्यूटी के घंटे औसत 8 घंटे से कम है। दरअसल, बीते हफ्ते, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोको पायलटों के एक समूह से मुलाकात की थी। इस दौरान लोको पायलटों ने उनसे कर्मचारियों की संख्या कम होने से पूरा आराम न मिल पाने की बात कही थी। इस पर राहुल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह संसद में उनके मुद्दे उठाएंगे। 

विपक्षी सांसदों जताई चिंता
विपक्षी दलों के 17 से अधिक सांसदों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ट्रेन चालकों के काम के तनाव के बारे में चिंता जाहिर की। सांसदों का कहना है कि काम के तनाव के चलते रेड-सिग्नल ओवरशूट के साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें