फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेलवे के 'गप्पू भैया' आपको समझाएंगे सुरक्षित सफर के तरीके

Thu, 07 Nov 2019 11:53 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गप्पू भैया - फोटो : social media
विज्ञापन

रेलवे ने मुसाफिरों को सुरक्षित सफर करने के तरीके समझाने के लिए 'गप्पू भैया' नाम का एक कार्टून कैरेक्टर लॉन्च कर दिया है। रेलवे बोर्ड ने बुधवार को उत्तरी सेंट्रल रेलवे (एनसीआर) की ओर से लॉन्च किए गए 'गप्पू भैया' की एनिमेटेड फिल्मों को सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर दिखाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि रेलवे ने सुरक्षित सफर के तरीके बताने के लिए इस फिल्म की नौ अलग-अलग सीरीज तैयार की हैं। इनके जरिए रेल यात्रा के दौरान विभिन्न जोखिमों से लोगों को सचेत किया जाएगा। रेल में सफर के दौरान यात्रियों की छोटी-छोटी लापरवाही से कई बार कई तरह के हादसे होते हैं, रेलवे बोर्ड ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए 'गप्पू भैया' को लॉन्च किया है।

रेलवे के अधिकारियों का मानना है कि स्क्रीन में साधारण फिल्म पर लोग भले ही ध्यान न दें, लेकिन कार्टून पर जरूर ध्यान देते हैं। जानकारी के मुताबिक ये सारी एनिमेटेड फिल्में प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लगी स्क्रीन के साथ-साथ सोशल-मीडिया पर भी चलाई जाएंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इनकी पहुंच बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या-क्या बताएंगे 'गप्पू भैया'

रेलवे बोर्ड ने 57 मिनट की इन एनिमेडेट फिल्मों की सीरीज में जारी किया है कि यात्रा के दौरान क्या-क्या नहीं करना चाहिए। फिल्मों में एस्केलेटर पर उल्टे न चलें, दरवाजे पर न लटकें, सफर के दौरान अनजान लोगों से खाने-पीने का सामान ना लें, ज्वलनशील पदार्थ साथ लेकर ना चलें, सेल्फी या फोटोग्राफी का जुनून जानलेवा हाे सकता है, ट्रेन की छत पर बैठकर यात्रा न करें, चलती ट्रेन पर चढ़ने और उतरने की कलाबाजी न करें, प्लेटफॉर्म से कोई अनजान चीज ना उठाएं, पटरियों पर से रास्ता पार ना करें, साथ ही बंद फाटक के रास्ते को कतई पार ना करें जैसे निर्देशों को शामिल किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें