10 अप्रैल 2013 को अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वालीं स्मृति इस मुकाबले में सबसे तेज 2000 वन-डे रन पूरी करने वाली भारतीय बल्लेबाज भी बन गईं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मंधाना को सिर्फ 51 पारियां लगी। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में उनसे पहले बेलिंडा क्लार्क (41) और मेग लेनिंग (45) यह कारनामा कर चुकीं हैं।
याद दिला दें कि पहले वन-डे में एक रन से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए वेस्टइंडीज टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके बाद तीन नवम्बर को हुए दूसरे मैच को अपने नाम करते हुए भारतीय महिलाओं ने न सिर्फ जोरदार वापसी की बल्कि तीसरा और अंतिम एकदिवसीय जीतते हुए श्रृंखला पर भी कब्जा जमाया।