फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप में समाया कुंभ, रेलवे की पहल से पर्यटकों को होगी सहूलियत

Wed, 12 Dec 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने अपने उन यात्रियों की राह आसान करने के लिए कमर कस ली है जो प्रयागराज के कुंभ यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए रेलवे ने एक मोबाइल एप लांच किया है जिसे गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके सहारे पूरा कुंभ मोबाइल में कैद कर दिया गया है।

विज्ञापन


एनसीआर जोन के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि रेल कुंभ सेवा मोबाइल ऐप मेला अवधि के दौरान प्रयागराज शहर आने वाले भक्तों, पर्यटकों और अन्य यात्रियों को स्टेशन पर यात्री सुविधाएं, मेला विशेष ट्रेनें, स्टेशनों पर यात्री आश्रय, आरपीएफ आपके लिए, मेल में रेलवे शिविर, आपातकालीन संपर्क, रेलवे टिकट बुकिंग, मानचित्र भी उपलब्ध होगा। यह एप हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं जानकारी उपलब्ध कराएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

इस एप में कॉल करने की सुविधा भी होगी। जिससे सीधा रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर पूछताछ की जा सकेगी। अनारक्षित और आरक्षित टिकट दोनों को बुक करने का एक लिंक और प्रयागराज के सिविल एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा विकसित ऐप का लिंक होगा। ऐप पर एक फोटो गैलरी उपलब्ध होगी जिसमें अतीत और वर्तमान कुंभ मेला की जानकारी मिलेगी।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए मेला अधिशुल्क को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। वहीं प्रयागराज जिले से कुंभ मेला के दौरान 800 विशेष ट्रेन चलाने की योजना है। इसके साथ रेलवे 52 रेल सेवक तैनात कर मेले में ऑन द स्पॉट अनारक्षित टिकट अपने हैंड हेल्ड मशीन से देगा। बता दें कि रेलवे यात्री सुविधा पर 700 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें