फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की नई रेट लिस्टः 50 की थाली, 7 की चाय, इससे ज्यादा मत देना मेरे भाई!

Tue, 28 Feb 2017 08:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में खाने-पीने को लेकर अक्सर यात्रियों की शिकायत रहती है कि खाना चाहे कैसा भी हो, रेलवे मनमाना दाम वसूलता है। अक्सर जानकारी के अभाव में लोग ठगे भी जाते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आईआरसीटीसी ने आधिकारिक रेट लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक टी बैग वाली चाय की कीमत 7 रुपये होगी, जबकि बोतलबंद पानी का दाम 15 रुपये होगा।  
विज्ञापन


कितने में क्या मिलेगा-  
टी-बैग के साथ चाय/कॉफी की कीमत 7 रुपये हैं।
एक लीटर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की कीमत 15 रुपये निर्धारित है। 
इसके अलावा स्टैंडर्ड वेज ब्रेकफास्ट की कीमत भी 30 रुपये तय है।

आईआरसीटीसी ने अपने ट्वीट में स्पष्ट किया है कि ये दाम सिर्फ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए हैं। राजधानी, शताब्दी और दूरंतो समेत अन्य लग्जरी ट्रेनों में खाद्य सामग्री की अलग दर तय है। मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-वेज ब्रेकफास्ट की कीमत 35 रुपये है।

खाने के मेन्यू के बारे में भी पूरी जानकारी देते हुए बताया गया है कि वेज थाली पर 50 रुपये चार्ज तय है, जबकि 55 रुपये में नॉन वेज खाना मिलेगा। खाने में 250 मिली पानी की बोतल भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने अपने ट्वीट में यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि उन्हें खाना या नाश्ते लेने पर वेंडर से बिल जरूर लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें