रेलवे बोर्ड द्वारा जारी संशोधित विशेष उल्लेख में कहा गया कि ट्रेनों के सभी वातानुकूलित कोचों में यात्रियों को जल्द ही उत्तम गुणवत्ता के हल्के, साफ और मुलायम कंबल मुहैया कराए जाएंगे।
यह दिशा-निर्देश इस महीने की शुरुआत में जारी कर दिया गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वातानुकूलित कोचों में यात्रियों को मुहैया कराए जाने वाले कंबल साफ-सुथरे होने चाहिए।
इस समय ट्रेनों के सभी वातानुकूलित कोचों में यात्रियों को जो कंबल दिए जाते हैं, वो ऊनी होते हैं और ज्यादा भारी होते हैं, जिससे इसकी सफाई देरी से होती है। लेकिन अब जो कंबल यात्रियों को मुहैया कराए जाएंगे, उसका वजन सिर्फ 450 ग्राम होगा। इस फाइबर कंबल में 60 फीसदी ऊन और 15 फीसदी नायलन होंगे।