फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में सुधरेगी कैटरिंग सर्विस, रेलवे ने जांच के लिए बनाया सेल

Wed, 05 Apr 2017 03:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों को कैटरिंग से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने के लिए रेलवे की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। कैटरिंग से जुड़ी शिकायतों को सुनने के लिए रेल मंत्रालय ने केंद्रीयकृत केटरिंग सेवा निरिक्षण सेल (सीएसएमसी) बनाया है। इससे पहले शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर दिया गया था, लेकिन अब सीएसएमसी तत्काल कदम उठाएगा। बताया जा रहा है कि ये सेल रोज के खाने के पदार्थों की जांच करेगा।
विज्ञापन


इससे पहले शिकायतों को गंभीरता से लेने वाले रेलवे ने कैटरिंग के ठेके लेने वालों के खिलाफ पिछले साल सख्त कदम उठाए हैं। रेलवे ने 16 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया और करीब 1.8 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। बता दें कि सीएसएमसी रेलवे की सीनियर अफसर का कहना है कि रोजाना करीब 250-300 यात्रियों की शिकायतों को सुनता है।

यात्रियों से सुझाव लेने के लिए रेलवे की ओर से 'एट आईआरकेटरिंग' ट्विटर हैंडल भी काम करने लगा है। इतना ही नहीं सुझाव के लिए हेल्पलाइन भी जारी की गई है। साथ ही करीब 357 बड़े रेलवे स्टेशनों पर ई-केटरिंग की सुविधा सुविधा शुरू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें