फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस की दो बोगियां दो बार हुईं अलग, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Sun, 28 Sep 2025 06:48 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र और गुजरात में रविवार को एक घंटे के भीतर बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस की बोगियां दो बार अलग हो गईं, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। पहली घटना दहानू के पास 1:19 बजे और दूसरी संजन स्टेशन पर 2:10 बजे हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र और गुजरात में रविवार को कपलिंग खुलने से बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस के डिब्बे एक घंटे के भीतर दो बार अलग हुए। हालांकि, इस दौरान किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता के मुताबिक, किसी भी यात्री को कोई चोट या असुविधा नहीं हुई है और ट्रेन संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

प्रवक्ता ने बताया कि पहली बार दोपहर 1:19 बजे वनगांव और दहानू स्टेशनों के बीच और दूसरी बार दोपहर करीब 2:10 बजे गुजरात के संजन स्टेशन पर एक्सप्रेस के डिब्बे अलग हुए थे। उन्होंने बताया कि पहली बार डिब्बों को फिर से जोड़ने के लिए ट्रेन को करीब 25 मिनट तक रोका गया और ट्रेन करीब 1:46 बजे अपने गंतव्य की तरफ रवाना हुई।

विज्ञापन


हालांकि, इसके बाद संजन स्टेशन पर ट्रेन का एक बार फिर कपलिंग खुल गया। उन्होंने बताया कि वलसाड से कैरिज एंड वैगन (सीएंडडब्ल्यू) कर्मचारियों को तुरंत मौके पर मदद के लिए भेजा गया। इस वजह से आगे की यात्रा में देरी हुई। 

ये भी पढ़ें:- Amit Shah: शाह ने दोहराया 2026 तक नक्सल मुक्त भारत का लक्ष्य, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे पर भी जोर

कोई हताहत नहीं
इसके साथ ही पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि इन घटनाओं में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और न ही ट्रेन को कोई नुकसान पहुंचा। हालांकि, ट्रेन की आगे की यात्रा में देरी जरूर हुई। रेलवे ने बताया कि बार-बार कोच अलग होने के पीछे की तकनीकी वजहों की जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी बोगियां अलग हुईं और इसके पीछे का कारण क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Reservation: 'दृष्टिबाधित व कमजोर नजर के बीच आरक्षण का विभाजन गलत'; रेलवे बोर्ड से बोला सामाजिक न्याय मंत्रालय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें