फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवात यास : रेलवे ने अब रद्द कीं 25 गाड़ियां, जानिए किन तारीखों में नहीं चलेगी कौन सी ट्रेन

Sun, 23 May 2021 06:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले सप्ताह, अत्यंत भीषण चक्रवात ताउते गुजरात तट से टकराया था और पूरे पश्चिमी तट पर तबाही के निशान छोड़ गया था और अब चक्रवात यास का प्रकोप बरसने वाला है। बता दें कि अप्रैल-मई और अक्तूबर-दिसंबर की अवधि में प्राय: चक्रवात आते हैं। पिछले साल मई में दो चक्रवात 'अम्फान' और 'निसर्ग' भारतीय तटों से टकराए थे।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवाती तूफान ताउते के बाद अब चक्रवात यास का असर परिवहन सेवाओं पर दिख रहा है। रेलवे ने इस चक्रवात के चलते रविवार को 25 और ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इन सभी ट्रेनों का परिचालन 24  से लेकर 29 मई तक बंद रहेगा। उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि चक्रवात यास के 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने और 26 मई को ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने का अंदेशा है। इस तूफान का असर  आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह जैसे राज्यों पर रहने की संभावना है। 

विज्ञापन

 


ऐसे बनता है चक्रवात
शनिवार को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना। एक कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात के गठन का पहला चरण होता है, यह आवश्यक नहीं है कि सभी निम्न दबाव वाले क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होते हैं।

उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना
आईएमडी ने कहा, एक निम्न दबाव के क्षेत्र के कल यानी रविवार 23 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य क्षेत्र पर विक्षोभ में केंद्रित होने की आशंका है। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है, जो 24 मई तक एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और अगले 24 घंटों में बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। 
विज्ञापन


विभाग ने कहा कि यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा और आगे गंभीर रूप लेगा और 26 मई की सुबह तक पश्चिम बंगाल के पास बंगाल की उत्तरी खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों तक पहुंच जाएगा। 

उत्तर भारत पर पड़ेगा असर
आईएमडी ने कहा कि 26 मई की शाम के आसपास इसके पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और बांग्लादेश के तटों को पार करने की बहुत संभावना है। गौरतलब है कि इसका प्रभाव उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और यहां तक कि पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी महसूस किया गया।

शनिवार को रद्द की थीं 14 गाड़ियां
वहीं इससे पहले शनिवार को भी रेलवे ने इस चक्रवात के चलते 14 ट्रेनों को कुछ दिन के लिए रद्द करने का फैसला लिया था। इन ट्रेनों में अधिकतर हावड़ा से चलने वाली ट्रेनें हैं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें