फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष बोले- रेलवे में एक साल में 10 लाख नौकरियों की उम्मीद, सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

Thu, 05 Oct 2017 08:33 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत पटरियों की खरीद के लिए सरकार जल्द ही वैश्विक टेंडर लाने वाली है। इससे रेलवे के इकोसिस्टम के विभिन्न क्षेत्रों में एक साल के अंदर 10 लाख नौकरियां पैदा होंगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेलवे की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए फंडिंग की कोई समस्या नहीं है। रेल मंत्री का यह बयान पिछले कुछ समय हुए लगातार रेल हादसों के बाद आया है जिसमें सैकड़ों जानें चली गईं। 

वैश्विक आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के भारतीय आर्थिक सम्मेलन में बोलते हुए गोयल ने कहा कि मैंने मौजूदा सभी ट्रैक्स को पुर्नवीनीकरण के लिए बांट दिया है ताकि इन ट्रैक्स को सुरक्षित बनाया जा सके। हम रेल ट्रैक्स की वैश्विक खरीद का प्रयास कर रहे हैं। इससे नई परियोजनाओं और पटरियों के दोहरीकरण में तेजी से सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि मेरे नजरिए से, रेलवे में सीधे तौर पर नौकरियां तो नहीं, लेकिन निश्चित रूप से लोगों शामिल करते हुए और इकोसिस्टम में विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में काम करते हुए 12 महीने से कम समय में 10 लाख से ज्यादा रोजगार रेलवे और इसके आसपास के इकोसिस्टम में पैदा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें