साध्वियों से रेप के आरोप में जेल की सजा काट रहे डेरामुखी गुरमीत राम रहीम की 20 साल की सजा को पर्याप्त ना मानते हुए साध्वियों द्वारा उम्रकैद में तब्दील करने की मांग की है। इन साध्वियों में से एक ने बुधवार को डेरामुखी की 10-10 साल की सजा आजीवन कारावास में बदलने की मांग करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
याचिका में कहा गया कि यह सिर्फ यौन शोषण का मामला नहीं है बल्कि विश्वासघात का भी मामला है। याचिका में साध्वी ने कहा है कि डेरामुखी ने उसके साथ तब यौन शोषण किया, जब वह डेरामुखी के कब्जे में थी। ऐसे में डेरामुखी को उसके मामले में दोषी करार देकर 10 वर्ष की सजा देना बहुत कम है।
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'राम रहीम को 20 साल नहीं, उम्रकैद की सजा होनी चाहिए?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कुल 11181 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया।
86.05 फीसदी यानि 9621 पाठकों ने माना कि राम रहीम को उम्रकैद की सजा होनी चाहिए। जबकि 1235 पाठकों यानि 11.05 फीसदी पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 2.91 फीसदी यानि 325 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।