फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही 39 नई स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत करेगा भारतीय रेलवे, यहां देखिए पूरी सूची

Wed, 07 Oct 2020 10:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : भारतीय रेलवे
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने बुधवार को 39 नई ट्रेनों के लिए जोनों को अनुमति दे दी है। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि इन ट्रेनों का संचालन किस तारीख से शुरू किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने इसे लेकर कहा है कि नई 39 ट्रेनों का संचालन शुरुआती सुविधाजनक तारीख से जल्द से जल्द विशेष सेवाओं के रूप में शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

 

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से लगाए गए राष्ट्रीय लॉकडाउन के चलते रेलवे ने सभी यात्री ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी थी। हालांकि, उसने चरणबद्ध तरीके से अपनी सेवाएं बहाल की, जिसकी शुरुआत एक मई से प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल शुरू करने से हुई।


                                           

विज्ञापन
Trending Videos

यहां देखिए सभी 29 ट्रेनों की सूची


विज्ञापन

10 अक्तूबर से आरक्षण व्यवस्था में बदलाव

इससे पहले मंगलवार को भारतीय रेलवे ने स्टेशनों से ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से आधा घंटा पहले द्वितीय आरक्षण तालिका तैयार करने की पिछली प्रणाली को 10 अक्तूबर से बहाल करने का निर्णय लिया था। पिछले कुछ महीनों से कोरोना महामारी के मद्देनजर यह अवधि निर्धारित प्रस्थान समय से दो घंटे पहले कर दी गई थी।

महाराष्ट्र: नौ से चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन
मध्य रेलवे ने बताया है कि नौ अक्तूबर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और नागपुर, पुणे, गोंदिया और सोलापुर के बीच पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। ये स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित रहेंगी। यात्रियों को यात्रा के दौरान कोरोना से संबंधित सभी नियमों और एसओपी का पालन करने की सलाह दी गई है।

17 से शुरू हो सकता है तेजस का संचालन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच तेजस ट्रेनें फिर से शुरू करने का फैसला किया है। तेजस ट्रेनों का संचालन 17 अक्तूबर से शुरू हो सकता है। आईआरसीटीसी ने कहा है कि रेल मंत्रालय से इनके संचालन की अनुमति मिल गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें