फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्री ने किया ट्वीटः नौकरी के लिए 20 हजार अतिरिक्त रिक्तियों की घोषणा

Fri, 30 Mar 2018 05:12 AM IST
एजेंसी नई दिल्ली
विज्ञापन
रेलमंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ANI
विज्ञापन
रेलवे जल्द ही 20 हजार अतिरिक्त लोगों की रिक्त पदों पर भर्तियां करेगा। यह जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार ट्वीट कर दी। इससे पहले रेलवे ने 90 हजार रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस तरह कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 1.10 लाख हो गई है। केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘युवाओं के लिए रेलवे में 1.10 लाख नौकरियां: दुनिया का सबसे बड़ा भर्ती अभियान हुआ और बड़ा।’ 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि रेलवे में विभिन्न पदों के लिए दो करोड़ से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) में 9000 रिक्तियां हैं। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे पुलिस, लोको चालक और तकनीशियनों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। रेलवे पहले ही ग्रुप सी (सहायक लोको पायलट और तकनीकी पदों 26,502 पद) और ग्रुप डी (62907 पद) के लिए अधिसूचना जारी और आवेदन आमंत्रित कर चुका है। इन पदों के लिए 31 मार्च 2018 को रात्रि 23.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आरपीएफ और आरपीएसएफ के लिए अधिसूचना मई 2018 में जारी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें