फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी रेल यात्री सावधान, रात सवा तीन घंटे बंद रहेगी 139 सेवा

Sat, 07 May 2016 04:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • रात 11.45 से तीन बजे के बीच होगा दिल्ली स्थित सर्वर का अपग्रेडेशन
  • सर्वर बंद रहने का पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे व अन्य जोन में प्रभाव पड़ेगा
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली स्थित रेलवे के सर्वर को अपग्रेड करने के लिए रविवार रात 11.45 बजे से तीन बजे तक उसे बंद किया जाएगा। इससे लखनऊ समेत पूरे उत्तर
विज्ञापन

भारत में सभी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) और पूछताछ सेवा 139 बंद हो जाएगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, सिकंदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में स्थापित सर्वर के जरिये रेल टिकट बनाने और पूछताछ केंद्र का संचालन होता है। दिल्ली स्थित सर्वर को अपग्रेड करने के लिए रात 11.45 से तीन बजे का समय निर्धारित किया गया है ताकि लोगों को कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े।
विज्ञापन


सर्वर बंद रहने का लखनऊ सहित पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे व अन्य जोन में प्रभाव पड़ेगा। लिहाजा रात में ट्रेनों में सफर करने वालों को सतर्कता बरतनी होगी। हालांकि पूछताछ के लिए रेलवे स्टेशनों पर अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें