फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार-रविवार को रेल टिकट बुक कराना है तो ये पढ़ लें ये खबर, इन समय पर बंद रहेगा रिजर्वेशन

Sat, 05 May 2018 11:25 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
विज्ञापन
उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे और उत्तर पूर्व रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम शनिवार और रविवार को आंशिक तौर पर बंद रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि दोनों दिन करीब तीन घंटे यह सुविधा बंद रहेगी। 
विज्ञापन


आरक्षण सेवा शनिवार 5 मई को रात 10:30 से 12:15 बजे तक और 6 मई को सुबह 5:15 से 6:25 बजे तक बंद रहेगी। 

उत्तर रेलवे के एक बयान में कहा गया है कि नियमित इलेक्ट्रिकल रखरखाव के कारण यात्री आरक्षण की सुविधा प्रभावित रहेगी। 

रेलवे की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि नियमित इलेक्ट्रिकल रखरखाव के कारण यात्रियों की होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए, यात्री आरक्षण की सुविधा 139 सेवा हमेशा मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें