फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज तीन मिनट में प्रभु ने मंजूर की ओडिशा की नई रेल परियोजना

Sun, 30 Apr 2017 09:41 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु (फाइल फोटो)
विज्ञापन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु अपनी कार्य शैली की तेजी के लिए जाने जाते हैं। इस बात का उदाहरण देते हुए उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की नई रेल लाइन के प्रस्ताव को महज तीन मिनट में स्वीकृति दे दी। इस ट्वीट में ओडिशा सीएम ने परियोजना की आधी लागत केंद्र की ओर से सहायता देने की मांग की थी जिसे प्रभु ने तुरंत हरी झंडी दिखा दी। 
विज्ञापन


शनिवार रात ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया कि पुरी से कोणार्क के बीच पर्यटन की संभावना को बढ़ाने के लिए वह नयी रेल लाइन चाहते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने आधा सहयोग केंद्र से मांगा था। सीएमओ की ओर से ट्वीट में अपील की गई कि सुरेश प्रभु इस परियोजना को जल्द मंजूरी दें और योजना के समय से पूरा होने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर करें।   CM @Naveen_Odisha urged upon Union Min @sureshpprabhu for early sanction of this project & signing an MOU for timely completion 3/3 — CMO Odisha (@CMO_Odisha) April 28, 2017
विज्ञापन


ट्वीट के जवाब में प्रभु ने तुरंत ट्वीट कर कहा कि केन्द्र इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने को तैयार है। रेल मंत्री ने कहा कि राज्यों के साथ ज्वाइंट वेंचर कर वो अच्छी साझेदारी करना चाहते हैं। Railway Minister @sureshpprabhu accepts Odisha railway proposal within 3 minutes.https://t.co/cYffw3qhUx pic.twitter.com/zKnWEsQPh4 — Ministry of Railways (@RailMinIndia) April 30, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें