फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: मस्जिद, मठ, चर्च में राहुल की दस्तक, सोनिया गांधी पहुंचीं मैसूरू, यात्रा में शामिल होंगी

Mon, 03 Oct 2022 10:56 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूरू

सार

सुत्तूर मठ में राहुल गांधी ने श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी से मुलाकात की। मैसूरू में धर्मस्थलों के दौरे के वक्त राहुल गांधी के साथ कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इनमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया, कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार शामिल थे। 

विज्ञापन
मैसूरू में राहुल गांधी मस्जिद-ए-आजम, सेंट फिलोमेना चर्च और सुत्तूर मठ पहुंचे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में भ्रमण कर रही है। मैसूरू में राहुल गांधी मस्जिद-ए-आजम, सेंट फिलोमेना चर्च और सुत्तूर मठ पहुंचे और तीनों धर्मों के प्रमुखों से आशीर्वाद लिया। सोनिया गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आज मैसूरू पहुंच गईं। 

विज्ञापन


सुत्तूर मठ में राहुल गांधी ने श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी से मुलाकात की। मैसूरू में धर्मस्थलों के दौरे के वक्त राहुल गांधी के साथ कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इनमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया, कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार शामिल थे। भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में करीब 21 दिन घूमेगी। इससे पहले यह तमिलनाडु व केरल में सघन रूप से भ्रमण कर चुकी है। 


गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी सोनिया गांधी
इस बीच, सोमवार दोपहर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ऐतिहासिक शहर मैसूरू पहुंच गईं। वे दो दिन के अवकाश के बाद गुरुवार को जब भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू होगी, तब उसमें शामिल होंगी। हालिया चुनावों में सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हुई थीं। लंबे समय बाद वे पार्टी के किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम व कार्यकर्ताओं के बीच सम्मिलित होंगी। करीब पांच माह चलने वाली इस यात्रा का आज 26 वां दिन है। यह कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। राहुल गांधी 3570 किलोमीटर की इस पूरी यात्रा में शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन


कर्नाटक में मिल रहा भारी समर्थन : जयराम रमेश
उधर, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया है कि भाजपा शासित कर्नाटक में पिछले तीन दिनों में इस यात्रा को भारी जनसमर्थन मिला है। इससे साबित होता है कि यह ऐतिहासिक यात्रा है और लोग इसमें शामिल होना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 6 अक्तूबर को मांड्या जिले में यात्रा में शामिल होंगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें