फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: कोरोना मृतको की संख्या में इजाफा, बीते 24 घंटों में तीन हजार से अधिक केस, सक्रिय मरीज 36 हजार के पार

Mon, 03 Oct 2022 10:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार ( 3 अक्तूबर) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,011 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 28 मरीजों की जान चली गई जो कि कल की तुलना में 10 अधिक है।
विज्ञापन
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार ( 3 अक्तूबर) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,011 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 28 मरीजों की जान चली गई जो कि कल की तुलना में 10 अधिक है। इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 36,126 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,318 कम है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,28,701 लोगों की मौत हुई है और 4,40,32,671 लोग स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह की तुलना में कम मरीज लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ी
पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह 30 फीसदी कम मामले दर्ज हुए हैं। रविवार को खत्म सप्ताह में केवल एक राज्य में संक्रमण दर में इजाफा देखा गया है। इस बार  चार महीने में पहली बार किसी हफ्ते  में 25,000 से कम मामले आए हैं। पिछले सप्ताह देश में 33,000 से ज्यादा मामले सामने आए थे। लेकिन मृतकों की संख्या में इजाफा देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में बीते 24 घंटों में 100 से अधिक मरीज
मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 102 मामले सामने आए हैं और एक की मौत हो गई।  वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11,50,480 हो गई है और मृतकों की संख्या 19,733 हो गई। अधिकारी ने कहा कि 107 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 11,30,048 तक पहुंच गई  जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 699 हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें