फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल, प्रियंका गांधी अमेठी से लडे़ंगी!

Fri, 25 Jan 2019 02:37 AM IST
विनोद अग्निहोत्री विनोद अग्निहोत्री
विज्ञापन
Rahul Gandhi, Priyanka Vadra
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी क्या अपनी बहन के लिए अमेठी लोकसभा सीट छोड़ेंगे? विश्वस्त कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी मध्य प्रदेश में कांग्रेस का सबसे मज़बूत गढ़ माने जाने वाली छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं और प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं जबकि रायबरेली से सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जो 8 बार छिंदवाड़ा से चुनाव जीत चुके हैं, उन्होंने राहुल को यहां से लड़ने का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों के मुताबिक राहुल की सहमति मिलने के बाद कमलनाथ गुरुवार को दावोस से आते ही सीधे छिंदवाड़ा चले गए। वे यहां का जायजा लेकर राहुल को सारी जानकारी देंगे। 

इसके बाद जल्दी ही राहुल छिंदवाड़ा जा सकते हैं। गणित ये है कि एक तो छिंदवाड़ा कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट है और राहुल यहां नामांकन के बाद निश्चिंत होकर देश भर में चुनाव प्रचार कर सकेंगे और चुनाव कमलनाथ की टीम संभाल लेगी। 
विज्ञापन


साथ ही राहुल के यहां से लड़ने से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की 40 सीटों पर बड़ा असर पड़ेगा। यहां तक कि राजस्थान भी उसके असर से अछूता नहीं रहेगा। इन तीनों राज्यों की कुल 65 सीटों पर कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है। पार्टी इन राज्यों में बदले हुए हालात में इन राज्यों में कम से कम 50 सीट जीतना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें