फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने सुरक्षा के लिए एसपीजी का किया शुक्रिया अदा, कहा-यह सफर प्यार भरा रहा

Fri, 08 Nov 2019 08:08 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

गृह मंत्रालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला लिया गया है। इस पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एसपीजी जवानों का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

 


केंद्र सरकार के फैसले के कुछ घंटे बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'एसपीजी के मेरे सभी भाई बहनों को बड़ा वाला शुक्रिया। इतने वर्षों से उन्होंने मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए दिनरात काम किया। आपकी प्रतिबद्धता के लिए शुक्रिया। आपकी ओर से लगातार समर्थन मिलता रहा। यह सफर बहुत ही प्यार और सीख से भरा रहा।' उन्होंने आगे लिखा कि यह बहुत ही सम्मान की बात रही। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 
 


इससे पहले केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स) सुरक्षा हटाने का फैसला किया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद पूरे गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा कवर देने का फैसला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें