संसद में बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा दिए गए अभिभाषण पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में असफल रही है। न ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार ने कोई कारगर कदम उठाए हैं।
बता दें कि आज संसद में बजट सत्र के पहले दिन की शुरूआत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण से हुई। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने रोजगार और भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए काफी कदम उठाए हैं।
नोटबंदी जैसे तमाम मुद्दों का समर्थन करते हुए राष्ट्रपति ने कहा इससे भ्रष्टाचार को कम करने में मदद मिलेगी। अपने भाषण में राष्ट्रपति ने बताया कि 34 लाख से ज्यादा नौकरियों में इंटरव्यू को खत्म कर युवाओं की नौकरी की राह पक्की की साथ ही नौकरियों में भ्रष्टाचार को भी खत्म किया।
वहीं राष्ट्रपति के भाषण के तुरंत बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर निशाना साध दिया। राहुल ने कहा कि देश में सबसे बड़ा सवाल ही यही है कि सरकार ने युवाओं के लिए क्या किया है, उन्हें नौकरी दिलाने के लिए क्या किया गया है।
Government is a complete failure in job creation, this is my main point: Rahul Gandhi pic.twitter.com/VQ3nBzNnm9
— ANI (@ANI_news) January 31, 2017