फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का 84वां अधिवेशन शुरू: 2019 के लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

Sat, 17 Mar 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है। अधिवेशन में पार्टी अपने अगले पांच साल की दशा-दिशा तय करेगी। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले इस अधिवेशन में पार्टी चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किये जाएंगे। यह प्रस्ताव विदेशी निवेश, आर्थिक क्षेत्र, बेरोजगारी और कृषि विषय पर हैं। 
विज्ञापन


अधिवेशन में आज राहुल गांधी भाषण देंगे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद सहित पार्टी के प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला अधिवेशन है। 

दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन शुक्रवार को नेताओं ने शनिवार को अपनाए जाने वाले प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया। पार्टी राजनीतिक प्रस्ताव, विदेश नीति प्रस्ताव, आर्थिक प्रस्ताव के साथ खेती-बाड़ी, रोजगार और गरीबी उन्मूलन पर प्रस्ताव पारित कर उसी आधार पर अगले पांच सालों की दिशा तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस का पहला अधिवेशन शुरू हो गया है। अधिवेशन में देशभर से करीब 12 हजार कार्यकर्ता पहुंचे हैं। अधिवेशन में कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद हैं। बता दें कि इससे पहले राहुल ने ट्वीट करके कहा था कि वह इस अधिवेशन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा कि देश को बांटने की कोशिश हो रही है। लेकिन हमें देश को जोड़ने का काम करना है। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग तोड़ने का काम कर रहे हैं देश की जनता को इसका जवाब देना है। 

उन्होंने कहा कि हमारे लिए युवा और बुजुर्ग दोनों जरूरी है। कांग्रेस और विपक्ष में फर्क बताते हुए कहा कि वह गुस्से का प्रयोग करते हैं लेकिन हम प्यार का प्रयोग करते हैं। हमारे देश किसी एक का नहीं है यह सभी का है। 
 
अधिवेशन में पार्टी अपने अगले पांच साल की दशा-दिशा तय करेगी। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले इस अधिवेशन में पार्टी चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित करेगी। जिसमें विदेशी, आर्थिक, बेरोजगारी और कृषि जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें