केंद्र सरकार पर उड़ी हमले को लेकर राजनीतिक हमले और तेज हो गए हैं। मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि इवेंट मैनेजमेंट से लड़ाईयां नहीं जीती जातीं।
उन्होंने कहा, 'कश्मीर के लिए केंद्र सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है, राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले को किसी आम सभा की तरह नहीं संभाला जा सकता, यह बहुत गंभीर मामला है।'
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, 'मैं पाकिस्तान के कृत्य की निंदा करता हूं। हालांकि इसके लिए जमीन कश्मीर में एनडीए द्वारा की जा रही राजनीति ने ही तैयार की है।
Cong is ready to help in whatever way possible as far as our soldiers & GoI is concerned: Rahul Gandhi pic.twitter.com/Jnl7DhHCh3
— ANI UP (@ANINewsUP) September 20, 2016