नोटबंदी पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर फिर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी से एक बड़ा घोटाला देश के सामने आएगा। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्यों आम लोगों के साथ अमीर आदमी कतार में नहीं दिख रहा है।
राहुल ने कहा कि मोदी ने सभी बड़े ब्लैकमनी वालों को नोटबंदी का फैसला लेने से पहले ही बता दिया था। राहुल ने कहा कि नोटबंदी का फैसला सिर्फ एक आदमी का फैसला है। उन्होंने यहां तक आरोप लगाए की नोटबंदी के फैसले के बारे में वित्तमंत्री तक अंजान थे।
केवल दो-तीन लोगों को इस बारे में जानकारी थी। राहुल ने केंद्र सरकार को जल्द जनता की परेशानी हल करने के उपाय करने को कहा। पीएम मोदी की मां पर पूछे गए सवाल पर राहुल ने कहा कि मैं उनकी मां पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, मेरा काम करने का तरीका मोदी जी से अलग है।