फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर नाईक के NGO पर सरकार ने लगाया पांच साल का बैन

Tue, 15 Nov 2016 09:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले काफी समय से जांच के घेरे में चल रही जाकिर नाईक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर कैबिनेट की मुहर के बाद सरकार ने पांच साल तक का बैन लगा दिया है। जाकिर नाईक की संस्था पर गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप लगे हैं। कैबिनेट ने मंगलवार देर शाम जाकिर नाईक की संस्था आईआरएफ पर बैन लगा दिया जिसके बाद माना जा रहा है कि नाईक की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि इसके पहले सरकार ने जाकिर नाइक के एनजीओ पर विदेश से चंदा लेने पर रोक लगाई गई थी। खबर थी कि नाईक अपने एनजीओ के लिए मिलने वाली सहायता राशि का इस्तेमाल युवाओं को कट्टरपंथ बनाने के लिए करता हैं और उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए भड़काता हैं। इन तमाम जांचों के बाद ही यह कदम उठाया गया। 

खबरों की मानें तो गृह मंत्रालय आतंकरोधी कानून के तहत जाकिर नाइक की संस्था पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। गौरतलब है कि जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन उस वक्त घेरे में आ गई थी जब बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकी ने जाकिर नाइक के भाषणों का हवाला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें