फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बोले, दलितों के घर जाने से गंदा हो जाएगा मोदीजी का 15 लाख का सूट

Sun, 11 Sep 2016 07:04 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने का कोई मौका खाली नहीं जाने दे रहे हैं। रविवार को जब राहुल मऊ में दलित के यहां पहुंचे तो उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से पूछा, क्या मोदी जी कभी किसी दलित के यहां खाना खाने गए? इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद ही दिया और कहा, मोदी जी इसलिए नहीं गए क्योंकि दलित के यहां जाने से उनका 15 लाख का सूट गंदा हो जाएगा। 
विज्ञापन


इससे पहले मुबारकपुर में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में राहुल ने लोगों से पूछा कि क्या आप लोगों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये आ गए। इसी सभा में उन्होंने युवाओं से पूछा कि क्या मोदी जी ने किसी को नौकरी दी...क्या 2 करोड़ नौकरी देने का उनका वादा भी चुनावी जुमला है। उन्होंने कहा कि देश का किसान त्रस्त है और मोदी जी मस्त हैं। इनकी मस्ती यूपी की जनता को ही दूर करनी होगी।  
                      
विज्ञापन

कांग्रेस उपाध्यक्ष साधे मऊ के ताजोपुर पहुंचे

राहुल गांधी
इसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष साधे मऊ के ताजोपुर पहुंचे वहां उन्होंने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और युवाओं से सीधे संवाद किया। राहुल ने मऊ के युवकों से पूछा कि क्या मोदी जी ने अपने सभी चुनावी वादे पूरे किए?

उन्होंने पूछा कि क्या कभी मोदी जी ने अपने चुनावी वादे निभाए क्या वह चुनाव के बाद यहां आए उन्होंने कभी यहां आकर सड़कों पर गढ्ढों की स्थिति और मऊ की जनता के हालातों का जायजा लिया। राहुल ने बताया कि मोदी के चुनावी वादें केवल वादे ही थे।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें