फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की पीएम से अपील, मनमोहन सिंह की सलाह को विनम्रता से मानें

Mon, 22 Jun 2020 01:19 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। राहुल की अपील है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सलाह को विनम्रता के साथ मान लें।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के वक्तव्य को देशहित में बताया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लद्दाख में चीनी घुसपैठ, भारत सरकार के रुख और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से तीन दिन पहले सर्वदलीय बैठक में दिए गए वक्तव्य को लेकर सुझाव दिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी को जनता से मिले जनमत का सम्मान करने, देश की क्षेत्रीय सीमाओं की रक्षा, एकता, अखंडता तथा देश के वीर सैनिकों के शहादत का आदर करने की अपील की है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से भ्रामक प्रचार का सहारा लेने, पिछलग्गुओं की सच को दबाने की कोशिश से बचने तथा समय की चुनौती स्वीकारने, एकजुटता के साथ चीन के दुस्साहस का जवाब देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें