आरएसएस पर टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत मिल गयी है। राहुल के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में दलील दी थी कि राहुल ने आरएसएस को अपराधी तैयार करने वाला संगठन नहीं कहा था।
उन्होंने केवल अपनी राय रखी थी। वहीं ने कोर्ट राहुल के वकील की दलील पर संतुष्ट होते कहा कि उनकी इस बात से लगता है कि उन्होंने आरएसएस पर टिप्पणी नही की ।
मामले की अगली सुनवाई एक सितंबर को होगी। बता दें संघ के महाराष्ट्र स्थित भिवंडी इकाई के सचिव राजेश कुंटे ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि सोनाले में 6 मार्च को हुई एक चुनावी रैली में राहुल ने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गांधी जी की हत्या की।