फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील: राहुल गांधी बोले- सिस्टम फेल है, पार्टी के सारे काम छोड़ लोगों की करें मदद

Mon, 26 Apr 2021 03:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा था, सद्भाव से केंद्र सरकार से अपील है कि पीआर और अनावश्यक प्रोजेक्ट पर खर्च करने की बजाए वैक्सीन, ऑक्सीजन, स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दें
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना संकट के समय में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से राजनीतिक काम को छोड़कर लोगों की मदद करने का आग्रह किया है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस का यही धर्म है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, सिस्टम फेल है इसलिए ये ‘जन की बात’ करना जरूरी है। इस संकट में देश को जिम्मेदार नागरिकों की जरूरत है। अपने कांग्रेस साथियों से मेरा अनुरोध है कि सारे राजनैतिक काम छोड़कर सिर्फ जन सहायता करें, हर तरह से देशवासियों का दुख दूर करें।

कांग्रेस परिवार का यही धर्म है। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से प्रचार पर खर्च करने की बजाय टीके, ऑक्सीजन और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देने की बात कही थी। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा था, सद्भाव से केंद्र सरकार से अपील है कि पीआर और अनावश्यक प्रोजेक्ट पर खर्च करने की बजाए वैक्सीन, ऑक्सीजन, स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दें। आने वाले दिनों में ये संकट और भी गहराएगा। इससे निबटने के लिए देश को तैयार करना होगा। वर्तमान दुर्दशा असहनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें