शहीदों के परिवार को राहुल गांधी का खत
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन 20 भारतीय सैनिकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संदेश भेजा है जिन्होंने गलवां घाटी में चीन के साथ हुई झड़प में अपनी जान गंवा दी। इन्हीं में से एक है शहीद हवलदार थिरु के. पलानी का परिवार जिसे कांग्रेस नेता की तरफ से शोक संदेश भेजा गया है।
बता दें कि राहुल गांधी ने गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के मुद्दे पर सरकार को लगातार निशाने पर ले रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को फिर से सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि हमारे सैनिकों को शहीद होने के लिए निहत्थे क्यों भेजा गया।
उन्होंने एक पूर्व सैन्य अधिकारी के साक्षात्कार का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, 'चीन की हिम्मत कैसे हुई उसने हमारे निहत्थे सैनिकों की हत्या की? हमारे सैनिकों को शहीद होने के लिए निहत्था क्यों भेजा गया?'