ब्रिटेन से लौटने के बाद राहुल गांधी ने बीते सप्ताह ओम बिड़ला से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंदन में की गई अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करने के लिए लोकसभा में बोलना चाहते हैं।
लंदन में राहुल गांधी की बयानबाजी को लेकर भारत में माहौल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के नेता लगातार इसे लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमले कर रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लंदन में लोकतंत्र संबंधी अपनी टिप्पणी को लेकर सदन में बोलने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
ब्रिटेन से लौटने के बाद राहुल गांधी ने बीते सप्ताह ओम बिड़ला से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंदन में की गई अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करने के लिए लोकसभा में बोलना चाहते हैं। सूत्रों ने कहा कि वह लोकसभा में अपने उस बयान को भी स्पष्ट करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने पत्र लिखकर लोकसभा अध्यक्ष से समय भी मांगा है।
राहुल गांधी ने नहीं दी है कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता ने लंदन में दिए गए अपने बयानों के बारे में अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि विदेश मामलों के लिए संसदीय सलाहकार समिति की एक बैठक में उन्होंने अपने बयान का बचाव किया था। साथ ही दावा किया था कि उन्होंने कभी भी देश का अपमान नहीं किया है।
विज्ञापन
क्या है मामला
बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी ने ब्रिटेन का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और संसद परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रमों को संबोधित किया था। इस दौरान राहुल गांधी ने भारत में लोकतंत्र खतरे में होने का दावा किया था और अमेरिका और यूरोपीय देशों से हस्तक्षेप की मांग की थी। आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने ये भी दावा किया था कि संसद में विपक्षी नेताओं को बोलने नहीं दिया जाता और उनके माइक बंद कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी के विदेश में दिए इस बयान को लेकर भाजपा उन्हें घेर रही है और विदेश में भारतीय लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगा रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी राहुल गांधी पर इसी मामले में घेरा है। वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि गांधी को संसद में गतिरोध खत्म करने के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।