फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई- सदा स्वस्थ और खुश रहें

Tue, 17 Sep 2019 04:35 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 69वें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी अच्छी सेहत एवं खुशहाली की कामना की। गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'नरेंद्र मोदी जी को उनके 69वें जन्मदिन की बधाई। कामना करता हूं कि वह सदा स्वस्थ और खुश रहें।'

 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए। इस मौके पर अलग अलग क्षेत्रों के नामचीन लोगों ने उन्हें बधाई दी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

पटनायक ने इस अवसर पर मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री  जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

 

पटनायक की पार्टी  बीजू जनता दल ने भी प्रधानमंत्री को उनके 69 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। मोदी को टैग करते हुए पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, 'भगवान जगन्नाथ  प्रधानमंत्री को अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे जीवन के लिए आशीर्वाद दें।'
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें