कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल के इस मीटिंग में न शामिल होने की वजह उनको बुखार से पीड़ित होना बताया गया है। वहीं दूसरी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक में हिस्सा लेने पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं।
बैठक में हिस्सा लेने के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस आम लोगों और संस्थानों की आजादी के पक्ष में रही है।
Congress must always defend the liberty & freedom of individual and institutions- Sonia Gandhi
— ANI (@ANI) August 8, 2017
Rahul Gandhi will not attend Congress Working Committee meet today as he is down with viral fever
— ANI (@ANI) August 8, 2017
Delhi: Dr.Manmohan Singh arrives for Congress Working Committee meeting at party HQ pic.twitter.com/nu4oQk9SsR
— ANI (@ANI) August 8, 2017
#WATCH Congress Working Committee meeting underway at Party HQ in Delhi pic.twitter.com/5w9MR4mZ1n
— ANI (@ANI) August 8, 2017
गुजरात राज्य के 3 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग के बाद काउंटिंग शुरू हो गई है। इस चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेता और कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल की साख दांव पर लगी है। अहमद को हराने के लिए बीजेपी ने भी पूरा जोर लगाया हुआ है। इन राज्यसभा सीटों के लिए 6.30 बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग से 2 कांग्रेस विधायकों के वोटों को खारिज करने की मांग लेकर कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जिन विधायकों ने भाजपा को वोट दिया और कथित तौर पर वोटों को सार्वजनिक रूप से दिखाया है, जो गलत है।