फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी से डटकर मुकाबला करने वाली कांग्रेस बनाएंगे राहुल गांधी

Sun, 18 Mar 2018 09:16 PM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन

कांग्रेस शेरों की पार्टी है। यह हम नहीं कांग्रेस के नये अध्यक्ष राहुल गांधी कह रहे हैं। राहुल गांधी ने इस संबोधन के साथ कहने का प्रयास किया कि वह और उनकी कांग्रेस मोदी सरकार द्वारा बनाए जा रहे भय के माहौल से नहीं डरती। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सच्चाई के रास्ते पर चलने वाली पार्टी बताया।

विज्ञापन


भाजपा को झूठे वादे, सपने दिखाने वाली, देश के भ्रष्टाचारी लोगों की मदद करने वाला दल बताते हुए इसकी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तुलना महाभारत काल के कौरवों से की। इस दौरान राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी के दृष्टांतों पर चलते हुए कांग्रेस पार्टी में आमूलचूल बदलाव करने का संकेत दिया। 

कांग्रेस पार्टी के 84 वें महाधिवेशन के समापन पर बोलते हुए राहुल गांधी ने खाली मंच को दिखाते हुए कहा कि उन्होंने इसे प्रतिभाशाली, युवा और हर वर्ग, समाज के कार्यकर्ताओं के लिए खाली कराया है। इस मंच को वह युवा, वरिष्ठ कांग्रेस जनों और सबके तालमेल, सामंजस्य से भरेंगे। पैराशूट से उतरने वाले नेताओं की बजाय वह प्रतिशाली लोगों को जगह देंगे। वह कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाएंगे और सबके साथ मिलकर भाजपा-आरएसएस की भावी चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन


दिया संकेत 
राहुल का मकसद कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करना था। उन्हें शिकायतों को छोड़कर मिलकर काम करने के लिए आह्वान करना था। जिस तरह से राहुल गांधी की कांग्रेस में मंच के संचालन में युवा कांग्रेस नेताओं की भूमिका बढ़ी दिखाई दी उससे साफ लग रहा था कि वह पार्टी में युवाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की नजर 20 साल आगे की कांग्रेस तैयार करने पर है और इसके बाबत वह कड़ा निर्णय भी ले सकते हैं।

विज्ञापन

मोदी जी सूट नहीं पहनते: राहुल गांधी

rahul gandhi
राहुल का यह सबसे कारगर तंज था। उन्होंने इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा निशाना साधा। करीब तीन साल पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के मंहगे सूट पर कटाक्ष करते हुए उनकी सरकार को सूटबूट की सरकार बताया था। तब से प्रधानमंत्री देश के भीतर या विदेश में सूट की पोशाक में बहुत कम देखे गए। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार पर बढ़ रहे हमले, प्रधानमंत्री मोदी की घट रही लोकप्रियता तथा उनके हाव भाव में आए बदलाव को लेकर उन्हें चिढ़ाते हुए कहा कि आजकल मोदी जी के चेहरे पर आपने थोड़ा बदलाव देखा होगा? सूट गायब हो गया है। अब नहीं पहनते।

उन्होंने सरकार के कामकाज पर भी काफी तीखा प्रहार किया। राहुल ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार नहीं है और किसान मर रहे हैं, जबकि मोदी जी कह रहे हैं कि आओ इंडिया गेट के सामने योगा करें। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने भाजपा के 70 साल के जवाब में उसे 70 साल के तंज, व्यंग आरोप के साथ घेरा। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार को अहंकारी, अपनी कमिया न स्वीकारने वाली बताया।
 
बनाएंगे ऐसी सरकार
राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीतकर आने के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार लोगों की उम्मीद पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेगी। उनकी सरकार युवाओं को रोजगार देगी, रोजगार का अवसर देने के लिए बैंक के पैसे, भारत के लोगों की दक्षता तथा उनकी तकनीक के बीच में सामंजस्य बनाएंगे।

संवैधानिक संस्थाओं को मजबूती देंगे, किसानों की आवश्यकता देखते हुए यूपीए सरकार द्वारा माफ किए गए 70 हजार करोड़ रुपये के कर्जे जैसा कदम उठाएंगे। किसानों की आय बढ़ाने के लिए पूरे देश फूड में प्रोसेसिंग यूनिट को बढ़ावा देंगे। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार लोकतंत्र और उसके मूल्यों का सम्मान करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें