रक्षा मंत्री ने कहा कि चाहे बेरोजगारी हो या कृषि संकट या अर्थव्यवस्था से जुड़ा मामला। सभी समस्याएं कांग्रेस की देन हैं। इस पार्टी ने अपने शासनकाल में चहेतों को ऋण देने के लिए कायदे कानून को ताक पर रख कर बैंकिंग व्यवस्था को बर्बाद कर दिया।
यूपीए सरकार में दिए गए कुल ऋण का 82 फीसदी वापस नहीं आया। कृषि को लेकर ठोस नीति नहीं बना पाई। कहा कि राहुल के आरोप एक ऐसी पार्टी के मुखिया की आवाज है, जो चुनावों में जमानत जब्त होने और भाजपा से एक -कर सभी राज्य हारने का जश्न मना रही है।