फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: राहुल गांधी करेंगे हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा, राहत शिविरों के निरीक्षण के साथ ही करेंगे ये काम

Tue, 27 Jun 2023 09:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा की नफरत की राजनीति ने मणिपुर की हिंसा को भड़काने का काम किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर हिंसा पर लगातार भाजपा सरकार को घेरते रहे हैं, इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया को निराशाजनक बताया था।
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर का दौरा करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 29-30 जून को मणिपुर के दौरे पर करेंगे। इस दौराव वे राहत शिविरों का भी निरीक्षण करेंगे। साथ ही राहुल गांधी इम्फाल और चुराचांदपुर भी जाएंगे। यहां वे नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि उनका मणिपुर जाने का फैसला तब सामने आया है जब हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री ने मणिपुर के हालात पर सर्वदलीय बैठक की थी। तीन मई के बाद से जातीय हिंसा में घिरे पूर्वोत्तर राज्य में कांग्रेस नेता की यह पहली यात्रा होगी। कांग्रेस ने राज्य की वर्तमान स्थिति के लिए भाजपा और उसकी 'विभाजनकारी राजनीति' को जिम्मेदार ठहराया है।कांग्रेस मांग की है कि राज्य के मुख्यमंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए, वहां पर शांति बहाली के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को भेजा जाए।                                                            

विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा की नफरत की राजनीति ने मणिपुर की हिंसा को भड़काने का काम किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर हिंसा पर लगातार भाजपा सरकार को घेरते रहे हैं, इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया को निराशाजनक बताया था। दरअसल प्रधानमंत्री ने अपने विदेश दौरे से लौटने के बाद सोमवार को राज्य की स्थितियों पर उच्चस्तरीय बैठक की थी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी खामोशी को लेकर सवालिया निशान लगाते हुए कहा था कि सरकार ने राज्य के हालात बिगाड़े हैं। 120 लोग मारे जा चुके हैं, हजारों लोग बेघर हुए हैं और शिविरों में भी बड़े पैमाने पर विस्थापित हैं, इसे लेकर शनिवार को सर्वदलीय बैठक भी हुई थी।

इसमें सभी राजनीतिक दलों ने सरकार से राज्य में शांति बहाली के प्रयासों को तेज करने के लिए तमाम सुझाव भी दिए थे। गृह मंत्रालय ने 1101. 75 करोड़ रुपए के राहत पैकेज को भी मंजूरी दी है । मणिपुर में आदिवासी समुदाय मैतई समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने से नाराज हैं और हिंसा पर उतारू हैं। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस खबर को शेयर करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान यथा प्रयास करेंगे कि राज्य में हिंसा और संघर्ष की बजाए सदभाव और शांति पुनः स्थापित हो, यह अभूतपूर्व मानवीय त्रासदी जिस तरह से हुई है। उसमें हम नफरत नहीं बल्कि मोहब्बत बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें