फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने फिर मोदी सरकार को घेरा, आज से करेंगे वीडियो संवाद

Tue, 14 Jul 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत-चीन विवाद पर एक बार फिर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा कि वो सो रहे हैं और भारत इसकी कीमत चुका रहा है। ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए राहुल ने मोदी सरकार पर हमला बोला।

इसी के साथ राहुल ने कोरोना से लड़ाई को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। ट्विटर पर एक ग्राफ शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि भारत कितनी खराब स्थिति में है। 
विज्ञापन


साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि इतिहास एवं समसामायिक मुद्दों को लेकर लोगों को सच्चाई से रुबरू कराने के लिए वह वीडियो संवाद करेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर दावा किया, 'आज भारतीय समाचार मीडिया के बड़े हिस्से पर फासीवादी हितों ने कब्जा कर लिया है। एक नफरत भरा विमर्श टेलीविजन चैनल, व्हाट्सएप फॉरवर्ड और झूठी खबर द्वारा फैलाया जा रहा है। झूठ का ये विमर्श भारत को खंडित कर रहा है।'
विज्ञापन


राजस्थान: गहलोत का पलड़ा भारी, पायलट को मनाने प्रियंका की एंट्री, जानिए दिनभर का अपडेट

कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैं सच्चाई में रुचि रखने वालों के लिए हमारे समसामायिक मामलों, इतिहास को स्पष्ट और सुलभ बनाना चाहता हूं। कल से वीडियो पर आपके साथ अपने विचार साझा करूंगा।'
विज्ञापन

 

Exclusive: राजस्थान के संकटकाल में संकटमोचक बनकर उभरीं प्रियंका गांधी वाड्रा

इससे पहले, राहुल गांधी ने कोविड-19 संकट के असर एवं इससे निपटने के तरीकों को लेकर अलग अलग क्षेत्रों की हस्तियों के साथ संवाद किया था। इस क्रम में उन्होंने पूर्व अमेरिकी विदेश उप मंत्री निकोलस बर्न्स, उद्योगपति राजीव बजाज, जन स्वास्थ्य पेशेवर आशीष झा और स्वीडिश महामारी विशेषज्ञ जोहान गिसेक, प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री रघुराम राजन और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अभिजीत बनर्जी से भी बातचीत की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें