फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइट टू प्राइवेसी पर बोले राहुल- फासीवादी ताकतों को SC ने दिया झटका

Thu, 24 Aug 2017 05:00 PM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की ओर से निजता को मौलिक अधिकार करार दिए जाने का कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि निजता को मौलिक अधिकार देने के फैसले से व्यक्तिगत अधिकारों, निजी स्वतंत्रता और मानवीय सम्मान के नए युग की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि निजता सभी का मूल अधिकार है और कोर्ट के इस फैसले से भारत के सभी लोगों की जीत हुई है।
  SC decision marks a major blow to fascist forces. A sound rejection of the BJP's ideology of suppression through surveillance: Rahul Gandhi pic.twitter.com/67IEUUA7eZ — ANI (@ANI) August 24, 2017
उन्होंने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसाल फांसीवादी ताकतों के लिए झटका साबित हुआ है। निगरानी के जरिए बीजेपी की दमनकारी विचारधारा के खिलाफ यह अस्वीकृति की आवाज है।
विज्ञापन
Welcome SC verdict upholding #RightToPrivacy as intrinsic part of individual's liberty,freedom&dignity.Victory for every Indian-Rahul Gandhi — ANI (@ANI) August 24, 2017
दरअसल, आज यानि गुरुवार को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आधार, पैन और क्रैडिट कार्ड से जुड़ी जानकारियां लीक नहीं होनी चाहिए। आधार कार्ड योजना को दी गई चुनौती पर सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। 9 जजों की पीठ ने सर्वसम्मति से कहा कि निजता की सीमा तय करना संभव नहींं है।

इससे पहले दो अगस्त को सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद मुख्य न्यायाधीश जे एस खेहर की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा था कि निजता को मौलिक अधिकार कहा जा सकता है लेकिन यह पूरी तरह से अनियंत्रित नहीं है यानी शर्त विहीन नहीं है। ऐसे में निजता के अधिकार को पूरी तरह से मौलिक अधिकार की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें