फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: सांसदी जाने के बाद पहली बार वायनाड में राहुल, कहा- 50 बार घर ले लो, फिर भी मुद्दे उठाता रहूंगा

Tue, 11 Apr 2023 06:11 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल वायनाड सीट से ही जीतकर संसद पहुंचे थे। अब जब मानहानि मामले में उनकी संसद सदस्यता जा चुकी है तो वायनाड सीट पर जल्द उपचुनाव कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो किया। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी वायनाड पहुंच चुकी हैं। वायनाड में राहुल गांधी ने एक रैली को भी संबोधित किया। राहुल गांधी 2019 में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। 2023 में मोदी सरनेम मामले में उन्हें सूरत कोर्ट ने दो जेल के जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद संसद से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सांसद तो बस एक टैग है। यह एक पद है इसलिए भाजपा टैग हटा सकती है, वे पद ले सकते हैं, वे घर ले सकते हैं और वे मुझे जेल में भी डाल सकते हैं, लेकिन वे मुझे वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने से नहीं रोक सकते हैं। उन्हें लगता है कि वे मेरे घर पुलिस भेजकर मुझे डराएंगे, लेकिन मैं वास्तव में खुश था कि उन्होंने मेरा घर ले लिया। आप मेरा घर 50 बार ले लो, लेकिन मुझे कोई परवाह नहीं है। मैं तब भी देश और वायनाड के लोगों के मुद्दे उठाता रहूंगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कहा कि मैंने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि आप अदाणी के साथ अपने संबंध के बारे में बताएं। मैंने पूछा कि आपका अदाणी के साथ क्या संबंध हैं? लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसका जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


 



प्रियंका गांधी का हमला
रैली के दौरान, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि अदालत के एक निर्णय के कारण मेरे भाई को अयोग्य घोषित कर दिया। सवाल पूछना, जवाबदेही की मांग करना, देश और स्थानीय मुद्दे उठाना सांसद का काम है। मुझे यह बात अजीब लगती है कि पूरी सरकार यहां तक की पीएम मोदी भी इसे अनुचित मानते हैं। एक आदमी पर हमला करते हैं, क्योंकि भाई ने एक ऐसा सवाल पूछा जिसका जवाब वे नहीं दे पाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें