फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का ट्वीट- खदान में फंसे मजदूरों की जिंदगी बचाइए प्रधानमंत्री जी

Wed, 26 Dec 2018 01:46 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
Meghalaya coal Mine Mishap - फोटो : self
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेघालय में करीब दो हफ्ते से कोयले की खदान में फंसे 15 खनिकों को बचाने के लिए चल रहे बचाव अभियान की पृष्ठभूमि में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि केंद्र सरकार ने बचाव कार्य के लिए जरूरी हाई प्रेशर पंप की व्यवस्था करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को इन खनिकों की जान बचाने के लिए हर जरूरी कदम उठाना चाहिए। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पानी से भरी कोयले की खदान में पिछले दो हफ्ते से 15 खनिक सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री बोगिबील सेतु पर कैमरों के सामने पोज देते हुए अकड़कर चलने के लिए चल रहे थे। उनकी सरकार ने बचाव के लिए हाई प्रेशर वाले पंपों की व्यवस्था करने से इनकार कर दिया।
 



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी, कृपया खनिकों को बचाइए।

इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि

11 दिनों से 15 खनिक मेघालय के जयंतिया हिल्स में मुश्किल हालात में फंसे हुए हैं। पानी निकालने का काम तत्काल तेज किया जाना चाहिए। एक-एक मिनट महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से देर से प्रतिक्रिया की गई। मैं खनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने खुद को राष्ट्र के साथ शामिल करता हूं। गौरतलब है कि करीब 15 खनिक 13 दिसंबर को एक कोयला खदान में फंस गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें